Home राज्य उत्तर प्रदेश सपा से विधायकी जीतते ही ब्रजेश पर हुआ मुकदमा

सपा से विधायकी जीतते ही ब्रजेश पर हुआ मुकदमा

  1. बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा सीट से चुनाव जीते सपा विधायक ब्रजेश यादव के खिलाफ सिविल लाइंस थाना पुलिस ने समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मंडी समिति पर सपाइयों द्वारा वाहन चेकिंग किए जाने के दौरान ब्रजेश का एक वीडियो वायरल हुआ और यह वीडियो पुलिस को बृहस्पतिवार की रात मिला। इस आधार पर दरोगा राजदीप सिंह ने तहरीर दी और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
    सपा से ब्रजेश यादव विधायक बने हैं। उनके पिता ओमकार सिंह यादव इसी सीट से सिटिंग एमएलए थे। हालांकि इस बार ब्रजेश मैदान में उतरे और बाजी मार ली। वहीं पुलिस ने देर रात उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे में 20 से 25 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरके तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
Load More Related Articles
Load More By sumit srivastava
Load More In उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति

बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…