बदायूँ। बदायूं में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है 5 नए केस आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 हो गई है। जिसमें एक कोरोना पॉजीटिव जमाती की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।जबकि 81 लोगों जांच रिपोर्ट अभी बाकी है। 5 नए केस आने बाद जिला प्रशासन ने भी सख्ती बड़ा दी है।
बदायूं जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना जांच के लिए भेज गए 31 सैम्पल में 5 लोग कोरोना पॉजीटिव निकले है। 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 5 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 हो गई। जिसमें कोरोना पॉजिटिव एक जमाती की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आपको बता दें कि 5 नए कोरोना के मामले में शहर के जालंधरी सराय के 2,कबुलपुरा के 2 और एक सहसवान के भवानीपुर खल्ली गांव का व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों को बरेली रेफर कर दिया है।
सीएमओ डॉक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि 31 लोगों की सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 5 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तो वहीं 81 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिले में कोरोना के केस बढ़ने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट में लॉक डाउन पूरी तरह से लागू रहेगा। जबकि देहात इलाके में राहत दी जाएगीं। हॉटस्पॉट में पुलिस ,मजिस्ट्रेट, राशन, सब्जी,दूध वाले, सफाई कर्मचारियों को छूट रहेगी। डीएम ने बताया कि जिन लोगों के पास बने हैं वह भी निरस्त कर दिये हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को पास ही मान्य रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जो समाजसेवी लोगों को राशन बांट रहे थे वह अब प्रशासन के द्वारा ही राशन बांट सकेंगे। डीएम ने संस्थान, ऑफिस, दुकान खोलने के निर्देश को भी तत्काल निरस्त कर दिया है।