Home राज्य उत्तर प्रदेश प्रत्येक नागरिक उठाए जल संचयन की जिम्मेदारी : डीएम

प्रत्येक नागरिक उठाए जल संचयन की जिम्मेदारी : डीएम

बदायूँ जनपद के समस्त 350 तालाबों के किनारे अभियान चलाकर एक साथ वृक्षारोपण किया गया। तालाब के चारों ओर तार कशी कराके लगाए गए पेड़ो को बचाना है। सभी तालाबों को बरसात के पानी से पूरा भरा जाए और पूरे वर्ष पानी चूकना नहीं चाहिए। किसान अपने खेतों की मेड़ ऊंची कर ले जिससे बरसात का पानी ज्यादा से ज्यादा रुक सके।

बुधवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखंड अंबियापुर के ग्राम खेड़ा एवं सतेती गजा में पेड़ लगाए। उन्होंने गांव के सभी लोगों से कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि सभी बचने भी चाहिए। वृक्षारोपण एवं जल संचय जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सभी लोग एकजुट होकर युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि तालाबों के आसपास से ढाल बनाकर बरसात का पानी तालाब में रोका जाए जिससे जलस्तर में वृद्धि होगी। भविष्य में आने वाली जल की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों की मेड़ ऊंची करके वर्षा का जल संचय करें। बरसात का पानी जितना ज्यादा से ज्यादा रोका जाएगा दोबारा पानी फिर से जमीन के अंदर जाकर भूजल का स्तर ऊपर उठेगा। डीएम ने सभी गांव के लोगों  से कहा कि अनावश्यक पानी की बर्बादी न करें। आवश्यकतानुसार ही पानी खर्च करें। किसान अपने खेतों की मेड पर पेड़ लगाएं जिससे उनके खेत की नमी नहीं जाएगी। अधिक भूमि वाले किसान अपने निजी तालाब खोद कर मछली पालन सिंघाड़े आदि कार्य करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और बरसात का पानी रोके जिससे  भविष्य में होने वाले जल संकट से बचा जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी लाल बहादुर, डीसी मनरेगा राम सागर यादव एवं खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Load More Related Articles
Load More By sumit srivastava
Load More In उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति

बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…