बदायूँ। लाॅकडाउन के चलते ऐसे लोग जो बेसहारा और बेघर हैं, जिनके भरण पोषण का कोई सहारा नहीं हैं। जिला प्रशासन ने उन लोगों के लिए खाने की व्यवस्था आश्रय गृह में की है, जहां ऐसे लोग निःशुल्क भोजन कर सकते हैं। डीएम एवं एसएसपी ने आश्रय गृह में स्थित सामुदायिक रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता का परखकर संतोष जताया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए, बेसहारा और बेघर लोगों का खास खयाल रखा जाए। उन्होंने यहां ठहरे लोगो से भी व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने लाॅकडाउन में सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस खतरनाक बीमारी को कतई हल्के में न लिया जाए। दुनिया में अभी तक इसकी दवा नहीं बन सकी है। घर में रहकर आप खुद को और अपने अज़ीजों को इस बीमारी से बचा सकते हैं। अहतियात बहुत ज़रूरी है, घर में रहकर ही इस बीमारी की ज़द में आने से बच सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गाें को घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलने दें, बहुत ज़रूरी होने पर बाहर निकला जाए, बार-बार हाथों को सैनेटाइज़र एवं साबुन से धोते रहे। बात करते समय एक मीटर का फासला बनाए रखें, मास्क से मुंह ढकने सहित इस बीमारी से बचने के लिए बताए गए सभी निर्देशों का पूर्णतया पालन करें।
लाॅकडाउन का फायदा उठाने वाले ऐसे दुकानदार जो सामान को ओवररेट में बेच रहे है, उनकी शिकायत जिला प्रशासन को फोन के ज़रिए उपलब्ध हो रही है। वो प्रशासन की नज़र में हैं तत्काल सुधर जाएं, वरना उनको सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। लाॅकडाउन में जितना हो सके एक दूसरे की मदद करें, मजबूरी का फायदा बिलकुल न उठाएं। सभी सामानों को उचित दरों पर बेचें। अपने पड़ोसी को भूखा न सोने दें, जितना हो सके उसकी मदद करें। यही मानवता का सच्चा धर्म है। लाॅकडाउन का जायजा लेकर लौट रहे डीएम एवं एसएसपी को बंदरों का झुंड दिखाई दिया, जिसे देख दोनों अधिकारियों को उन पर दया आ गई और उन्होनें बंदरों को खाना खिलाया और कहा कि घर में कुछ खाना बच जाए तो बेजु़बानों की भूख भी मिटा दिया करो।
-
इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति
बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो… -
दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया
अज्ञात चोरों ने खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जीने की किवाड़… -
दिल्ली से आने-जाने वाली बसों हेतु 01 सितम्बर से होगा डायवर्जन लागू
बदायूँ जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने एआरएम रोडवेज व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के सा… -
परिषदीय शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी संबंधी आदेश के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
आज प्रदेश भर में 822 विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने संबंधित ब्लाक संसाधन केदो पर महानिदेशक क…
Load More Related Articles
-
इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति
बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो… -
स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अग्निशमन विभाग की एनओसी बिना चल रहे अस्पताल और होटल , प्रशासन बेखबर
बदायूं जनपद में नर्सिंग होम और अस्पतालों का जाल धीरे-धीरे फैलता जा रहा है यह नर्सिंग होम म… -
दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया
अज्ञात चोरों ने खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जीने की किवाड़… -
जी.डी. गोयंका स्कूल के छात्रों ने कुष्ठ आश्रम में दान की धनराशि
जी.डी. गोयंका स्कूल में गत सोलह फरवरी को आयोजित ‘ सेवा संकल्प संस्कार ‘ नाम से…
Load More By sumit srivastava
-
स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अग्निशमन विभाग की एनओसी बिना चल रहे अस्पताल और होटल , प्रशासन बेखबर
बदायूं जनपद में नर्सिंग होम और अस्पतालों का जाल धीरे-धीरे फैलता जा रहा है यह नर्सिंग होम म… -
दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया
अज्ञात चोरों ने खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जीने की किवाड़… -
जी.डी. गोयंका स्कूल के छात्रों ने कुष्ठ आश्रम में दान की धनराशि
जी.डी. गोयंका स्कूल में गत सोलह फरवरी को आयोजित ‘ सेवा संकल्प संस्कार ‘ नाम से… -
डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण
डीएम ने सही उत्तर देने पर विद्यार्थी को दी मिल्टन की बोतल जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बु…
Load More In Uncategorized
Click To Comment
Check Also
इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति
बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…