Home Uncategorized कोरोना पॉजिटिव एक जमाती की पहली रिपोर्ट निगेटिव, तीन और मिले पॉजिटिव

कोरोना पॉजिटिव एक जमाती की पहली रिपोर्ट निगेटिव, तीन और मिले पॉजिटिव

बदायूं जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा गया है। एक महिला व उसका बच्चा शहर के हैं जबकि एक युवक नेपाल का रहने वाला है। 21 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आई थी जिसमे 3 में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई जबकि 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।पॉजिटिव मरीजों को बरेली रेफर कर दिया गया है।

बदायूं जिले में भी कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने लगे हैं। तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8 हो गई थी,लेकिन कोरोना पॉजिटिव एक जमाती की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। आपको बता दें कि 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों में शहर के एक ही परिवार की महिला व बच्चा है जबकि एक नेपाल का युवक शामिल है। नेपाल का रहने वाला युवक आगरा से नेपाल जाते समय कादरचौक में पकड़ा गया था। जबकि शहर की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ कासगंज रिस्तेदारी में गई थी। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कुल 21 सैंपल की रिपोर्ट आई थी जिसमे 3 लोगों कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
डीएम कुमार प्रशान्त ने बताया कि तीनों कोरोना पॉजिटिव को बरेली रेफर कर दिया गया है। साथ ही उन लोगों के कॉल डिटेल के आधार पर ट्रेकिंग की जा रही। एतिहात के तौर पर इनके परिजनों को क्वारंटाइन कराकर सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में तीन और कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध लोगों के मिलने वाली जगहों को सील कर सेनेटाइजेसन का काम शुरू कर दिया है।

Load More Related Articles
Load More By sumit srivastava
Load More In Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति

बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…