दायूं आठ साल से जिले की सियासत में धुरंधर विरोधी कहे जाने वाले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और एमएलसी से भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक परोक्ष रूप से एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। वजह है कि एमएलसी चुनाव होना है और धर्मेंद्र से शिकस्त खा चुके वागीश इस बार भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा से दो सीटें हथियाने के बाद सपाई खेमे में भी जोश है। हालांकि इस बार भी यह चुनाव धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।

एमएलसी चुनाव में इस बार भाजपा से वागीश पाठक तो सपा से पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य आमने-सामने हैं। जहां वागीश पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक के बेटे हैं और संसदीय चुनाव लड़े हैं। वहीं सिनोद शाक्य दातागंज से दो बार लगातार बसपा से विधायक रह चुके हैं। इस बार भी वह सपा से विधायकी के टिकट के दावेदार थे लेकिन हाइकमान ने कैप्टन अर्जुन को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि बारी एमएलसी प्रत्याशी की आई तो सपा ने मौर्य वोट को साधने के लिए सिनोद शाक्य को मैदान में उतारा है।

एक ओर धर्मेंद्र तो दूसरी ओर वीएल

सपाई खेमे में इस चुनाव में मौजूदा वक्त में एक तरफ धर्मेंद्र यादव सबसे बड़ा चेहरा हैं तो भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री वीएल ‌वर्मा भी संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों की साख इस चुनाव में भी दांव पर है। हालांकि विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद धर्मेंद्र का कद और ऊंचा हुआ है, क्योंकि जिले में पहले सहसवान सीट भाजपा के पास थी, जबकि इस बार सहसवान के अलावा शेखूपुर और बिसौली सीटों पर भी सपा का परचम लहरा रहा है। ये दोनों सीटें भाजपा से छीनी हुई हैं।

पुराने विरोधी रहे हैं दोनों

धर्मेंद्र और वागीश पुराने विरोधी रहे हैं। साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर थी लेकिन धर्मेंद्र के सामने वागीश नहीं टिक सके और बतौर भाजपा प्रत्याशी वागीश को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने डॉ. संघमित्रा मौर्य को मैदान में उतारा और धर्मेंद्र चुनाव हार गए। इस सबके बीच वागीश और धर्मेंद्र के बीच सियासी जंग जारी रही है।

Load More Related Articles
Load More By sumit srivastava
Load More In उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति

बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…