बदायूं। जिले में लॉक डाउन के दौरान कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने कम्यूनिटी किचन खोला है। जिला प्रशासन लॉक डाउन के दौरान हर संभव लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है।
बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत लॉक डाउन में फंसे गरीब बेसहारा लोगों को खाना पहुंचवा रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास बने आश्रय स्थल में कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था की है। कम्यूनिटी किचन में खाना बनने के बाद दोनों टाइम लोगों को बांटा जाएगा।
जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने बताया कि जो लोग शहर में कहीं फंसे हुए हैं जहां तक प्रशासन के लोगों नहीं पहुंच पा रहे हैं वह लोग 05832-,220504 पर फोन कर अपनी लोकेशन बता कर खाना मंगवा सकते हैं। उन्होंने बताया लोगों को खाना मुहैया कराने के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

