बदायूं – बिल्सी तहसील के बेहटा जवी गांव के पास स्थित गुर्रा खेड़ा हनुमान मंदिर पर धर्म जागृति भागवत गौ सेवा संस्थान वृंदावन की ओर से भव्य रासलीला का आयोजन किया। ब्रिज के कलाकारों ने रासलीला में सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

श्रीधाम वृंदावन से पधारे महाराज श्री श्यामाशरण (राधे सरकार) ने बताया कि सोमवार को गुर्रा खेड़ा हनुमान मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी । कलश यात्रा बेहटा जवी,उलैया पुसगवां,सतेती, हैबतपुर, सुंदर नगर, शबाजपुर, शहजाद नगर खेडा होते हुए वापस गुर्रा खेड़ा पर पहुंचेगी ।महाराज श्री श्यामाशरण (राधे सरकार) ने क्षेत्र के लोगों से कलश यात्रा में पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

