Home Uncategorized 30 जून तक उज्जवला के सिलेण्डर फ्री

30 जून तक उज्जवला के सिलेण्डर फ्री

बदायूँ। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनपद के समस्त उज्जवला कनेक्शन धारकों को ऑयल कम्पनी द्वारा अवगत कराया गया कि तीन महीने  अप्रैल से जून तक लिए उज्जवला योजना के  ग्राहकों को मुफ्त एलपीजी सिलेण्डर देने के लिए मानक संचालन प्रकिया निम्नवत निर्धारित की गयी है। उज्जवला योजना 01 अप्रैल से 30 जून तक घरेलू कुकिंग गैस सिलेण्डर 14.2 कि0ग्रा0 एवं 05 किग्रा उज्जवला घरेलू गैस कनेक्शन के लिये लागू है। 03 व 04 अप्रैल  तक सभी उज्जवला ग्राहकों के लिक बैंक खातों में पहली रिफिल के लिये निर्धारित खुदरा बिकी मुल्य (आरएसपी) स्थानान्तारित की जा रही है । उज्जवला ग्राहक के बैंक खाते में पहली रिफिल की धनराशि बैंक से पुष्टि प्राप्त होने पर ग्राहक को उनके ग्राहक संख्या के साथ पंजीकत मोबाइल नम्बर पर तेल कम्पनी द्वारा सिलण्डर बुक करने के लिए एक एसएमएस भेजा जायेगा। उज्जवला ग्राहक को गैस एजेन्सी द्वारा गैस सिलेण्डर देने के उपरान्त कैश मेमों के अनुसार (आरएसपी) बिकी मूल्य का नगद भुगतान गैस एजेन्सी को करना होगा। अगले महीने की 02 तारीख तक ऑयल कम्पनी द्वारा उस महीने का बिक्री मूल्य के बराबर अग्रिम धनराशि उज्जवला ग्राहक के लिक बैंक खाते में तभी धनराशि स्थानान्तारित की जायेगी, जब ग्राहक ने पिछले महीने में निःशुल्क रिफिल का लाभ उठाया हो। उज्जवला ग्राहक को एक माह में केवल एक ही गैस सिलेण्डर निःशुल्क दिया जायेगा।   यदि उज्जवला ग्राहक इस तीन महीने की अवधि में निःशुल्क रिफिल नहीं लेता है, तो वह 31 मार्च , 2021 तक रिफिल लेने के लिये दी गयी अग्रिम धनराशि का उपयोग कर सकता है। 05 किग्रा० के उज्जवला घरेलू गैस कनेक्शन को 03 महीनों में अधिकतम 08 निःशुल्क सिलेण्डर दिए जायेगें, एक माह में अधिकतम 3 ही सिलेण्डरों की बुकिंग की जा सकेगी एवं दो बुकिंग के बीच में कम से कग 07 दिनां का अन्तर होना अनिवार्य है। समस्त गैस एजेन्सीधारी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखेगें तथा ग्राहकों को टोकन निर्गत करेगे।

Load More Related Articles
Load More By sumit srivastava
Load More In Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

इश्क़ शादी तलाक रजामंदी, अब बच्चे को लेकर परेशान है पति

बदायूं में एक हिंदू युवक जो हलवाई का काम करता था उसे एक मुस्लिम युवती से प्यार हो गया दोनो…